आजकल पुरे  दुनिया में पंजाबी गाने का लोकप्रियता काफी तेज़ी से आगे बढ़ रही है। इन्ही पंजाबी सिंगर  में से एक ऐसे सिंगर है जिनका आजकल पुरे हिंदुस्तान  उनके गाने का काफी चर्चा में है। उनका नाम गुरु रंधवा है। गुरु रंधवा का जन्म 30 AUG 1991 को पंजाब के गुरदाशपुर के नूरपुर गाँव में हुआ था। गुरु को बचपन से ही गाने  बहुत शौक था। उनका सपना था की बारे होकर उनको एक प्रसिद्ध सिंगर बनाना है। और आज उनकी लगन और मेहनत की वजह से आज वो पुरे दुनिया में चर्चित है। उनका बचपना गुरदासपुर में ही गुजरा था। जब गुरु रंधवा तीसरी क्लास में थे तब उन्होंने एक सिनिंग कम्पटीटशन में भाग लिया था और वो ऐसा गाना गए सबका दिल को मोह लिया और उनको तीसरी रैंक भी मिला। गुरु रंधवा 12 तक गुरदासपुर से ही पड़े किये ,उसके बाद वो दिल्ली आ गए और वह से ग्रेजुएशन की। गुरु रंधवा को बचपन से सिंगर बनने का ठान  इसीलिए उन्होंने JOB के लिए APPLY नहीं किया। उसके बाद उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री में मार्केटिंग और बिजनेस के पढाई के लिए IIBM से MBA की पढाई की। 6 साल के अंदर न केवल भारत बल्कि पुरे दुनिया में अपनी सिंगिंग की पह...

ब्रिटेन के पूर्व फुटबॉल कोच बाल यौन उत्पीड़न के 43 मामलों में दोषी



पूर्व ब्रिटिश यूथ कोच बैरी बेनेल को बच्चों से यौन उत्पीड़न के एक मामले में गुरूवार को सात बार और दोषी करार दिया गया। इस घटना ने ब्रिटिश फुटबॉल को झकझोर कर रख दिया है। पश्चिमोत्तर इंग्लैंड के लिवरपुल में अदालत में सुनवाई के दौरान बेनेल (64) को 11 पीड़ितों पर हमला, यौन उत्पीड़न और यौन उत्पीड़न की कोशिश का दोषी पाया गया।
सभी बच्चों की उम्र आठ और 15 वर्ष के बीच थी। सुनवाई खत्म होने के बाद ब्रिटेन के सरकारी वकीलों ने कहा कि बैरी बेनेल पेशेवर फुटबॉल के क्षेत्र में अपना कॅरियर बनाने के इच्छुक बच्चों का उत्पीड़न करता था। बेनेल को पहले ही मंगलवार को 36 आरोपों में दोषी करार दिया गया था। इसके बाद यह संख्या बढकर अब 43 हो गयी है।एजेंसी

Comments