आजकल पुरे  दुनिया में पंजाबी गाने का लोकप्रियता काफी तेज़ी से आगे बढ़ रही है। इन्ही पंजाबी सिंगर  में से एक ऐसे सिंगर है जिनका आजकल पुरे हिंदुस्तान  उनके गाने का काफी चर्चा में है। उनका नाम गुरु रंधवा है। गुरु रंधवा का जन्म 30 AUG 1991 को पंजाब के गुरदाशपुर के नूरपुर गाँव में हुआ था। गुरु को बचपन से ही गाने  बहुत शौक था। उनका सपना था की बारे होकर उनको एक प्रसिद्ध सिंगर बनाना है। और आज उनकी लगन और मेहनत की वजह से आज वो पुरे दुनिया में चर्चित है। उनका बचपना गुरदासपुर में ही गुजरा था। जब गुरु रंधवा तीसरी क्लास में थे तब उन्होंने एक सिनिंग कम्पटीटशन में भाग लिया था और वो ऐसा गाना गए सबका दिल को मोह लिया और उनको तीसरी रैंक भी मिला। गुरु रंधवा 12 तक गुरदासपुर से ही पड़े किये ,उसके बाद वो दिल्ली आ गए और वह से ग्रेजुएशन की। गुरु रंधवा को बचपन से सिंगर बनने का ठान  इसीलिए उन्होंने JOB के लिए APPLY नहीं किया। उसके बाद उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री में मार्केटिंग और बिजनेस के पढाई के लिए IIBM से MBA की पढाई की। 6 साल के अंदर न केवल भारत बल्कि पुरे दुनिया में अपनी सिंगिंग की पह...

सीबीआई ने पंजाब नेशनल बैंक के तीन और अधिकारियों को किया गिरफ्तार




सीबीआई ने 11,384 करोड़ रूपये के घोटाला मामले में पंजाब नेशनल बैंक के तीन और अधिकारियों को गिरफ्तार किया। यह मामला हीरा व्यापारी नीरव मोदी और उसके कारोबारी सहयोगी मेहुल चोकसी से संबंधित हैं। इसके अलावा जांच एजेंसी ने मुंबई स्थित लोअर परेल में पेनिन्सुला बिजनेस पार्क में नीरव मोदी के समूह कार्यालयों में छापे भी मारे।
Loading...

 पीएनबी के एक सिंगल विडो ऑपरेटर मनोज खरात तथा सेवानिवृत्त कर्मी गोकुलनाथ शेट्टी को पहले गिरफ्तार किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि फॉरेक्स विभाग में तत्कालीन मुख्य प्रबंधक रहे बेचू तिवारी, फॉरेक्स विभाग में स्केल द्वितीय मैनेजर यशवंत जोशी तथा निर्यात खंड संभालने वाले स्केल प्रथम अधिकारी प्रफुल सावंत को आज शाम गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि एजेंसी ने नवी मुंबई, अंधेरी और डोंबीवली में उनके आवासों की तलाशी भी शुरू की है। नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के खिलाफ 11,400 करोड़ रूपये के पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी मामले में जांच चल रही है। दोनों ही कारोबारी बैंकिंग उद्योग के सबसे बड़े घोटालों में से एक, इस घोटाले में मुख्य आरोपी हैं और कई जांच एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।
सूत्रों के मुताबिक कारपोरेट मामलों के मंत्रालय ने एसएफआईओ को मोदी तथा चोकसी से जुड़ी, कुछ सूचिबद्ध कंपनियों सहित करीब 110 कंपनियों और 10 एलएलपी की जांच के आदेश दिए हैं। इस बीच अरबपति हीरा कारोबारी नीरव मोदी व उसके मामा मेहुल चोकसी के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए प्रवर्तन निदेशालय ने 22 करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण जब्त किए हैं। वहीं आयकर विभाग ने सात संपत्तियों को कुर्क किया है तो सीबीआई ने उसकी कंपनी के चार वरिष्ठ अधिकारियों से पूछताछ की।

loading...

Comments